• About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 29, 2025
  • Login
khabarganj.com
  • Home
  • देश-दुनिया
  • खेल
  • तकनीक
  • सैर सपाटा
  • फैक्ट चेक
  • मनोरंजन
  • अन्य
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • खेल
  • तकनीक
  • सैर सपाटा
  • फैक्ट चेक
  • मनोरंजन
  • अन्य
No Result
View All Result
khabarganj.com
No Result
View All Result
Home फैक्ट चेक

फ़ैक्ट चेक: जाने जगदीप धनखड़ का दफ़्तर सील होने और आवास खाली कराने की ख़बर का सच 

Khabar Ganj Desk by Khabar Ganj Desk
July 25, 2025
in फैक्ट चेक
0
fact-check-dhankhar

जहां एक ओर पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे से देश की सियासत में हलचल तेज़ है, वहीं सोशल मीडिया पर एक और अफ़वाह ने ज़ोर पकड़ लिया है। कई पोस्ट्स और ग्राफ़िक्स में दावा किया जा रहा है कि धनखड़ का आधिकारिक कार्यालय सील कर दिया गया है और उन्हें तत्काल आवास खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। लेकिन अब PIB फैक्ट चेक ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।

क्या वायरल हो रहा है?

सोशल मीडिया पर कुछ ग्राफिक्स और व्हाट्सएप फॉरवर्ड्स में दावा किया गया कि जगदीप धनखड़ को इस्तीफे के तुरंत बाद उनके सरकारी आवास से बेदखल कर दिया गया और उनका दफ़्तर भी सरकारी आदेश पर सील कर दिया गया। कुछ पोस्ट्स ने तो प्रतिष्ठित चैनलों के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर इस झूठ को असली न्यूज़ की तरह परोसा।

PIB ने क्या कहा?

प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक टीम ने 23 जुलाई को स्पष्ट किया कि ये सभी दावे पूरी तरह फर्ज़ी हैं। PIB ने लिखा:
“यह दावा कि उपराष्ट्रपति का कार्यालय सील कर दिया गया है और पूर्व उपराष्ट्रपति को तत्काल घर खाली करने को कहा गया है, पूरी तरह गलत है। अफवाहों पर भरोसा न करें। किसी भी खबर को साझा करने से पहले उसे आधिकारिक स्रोतों से ज़रूर जांचें।”

Ad 2

सच्चाई क्या है?

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर तत्काल प्रभाव से पद त्यागने की सूचना दी। अगले दिन, राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इस्तीफे को लेकर कोई विवाद या ज़बरदस्ती खाली कराने जैसी स्थिति नहीं है।

Related Post

salman khan jagdeep dhankhar

सलमान खान को काला हिरण केस में जमानत दिलाने वाले पहले वकील थे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

July 26, 2025

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा:
“जगदीप धनखड़ को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई महत्वपूर्ण भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद उनके दफ़्तर को सील करने और आवास खाली कराने की खबरें पूरी तरह निराधार और झूठी हैं। PIB ने खुद इन्हें फर्जी करार दिया है। ऐसी किसी भी वायरल जानकारी को शेयर करने से पहले सरकारी और विश्वसनीय स्रोतों से उसकी पुष्टि ज़रूर करें।

Tags: jagdeep dhankhar
Khabar Ganj Desk

Khabar Ganj Desk

Related Posts

salman khan jagdeep dhankhar
अन्य

सलमान खान को काला हिरण केस में जमानत दिलाने वाले पहले वकील थे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

by Khabar Ganj Desk
July 26, 2025
Next Post
OTT-apps

अश्लील कंटेंट पर लगाम: भारत सरकार ने 25 ओटीटी ऐप्स और वेबसाइट्स पर लगाया बैन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

corruption

भारत के 10 सबसे भ्रष्ट विभागों की सूची जारी, पुलिस और राजस्व विभाग शीर्ष पर

July 23, 2025
girl-woman

दिल्ली में हैरान करने वाला मामला: यौन सुख के लिए प्राइवेट पार्ट में बोतल डालने से लड़की की हालत गंभीर

July 4, 2025
woman

पति की जीभ काटकर निगली, खून भी पी गई पत्नी, फिर रहस्यमयी अंदाज में गायब

July 26, 2025
salman khan jagdeep dhankhar

सलमान खान को काला हिरण केस में जमानत दिलाने वाले पहले वकील थे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

July 26, 2025
indian-army

ऑपरेशन महादेव: श्रीनगर के जंगल में तीन पाकिस्तानी आतंकी ढेर, पहलगाम हमले से जुड़ा हो सकता है कनेक्शन

July 28, 2025
p chidambaram

पहलगाम हमला: पी. चिदंबरम के बयान पर विवाद, ‘पाकिस्तान को क्लीन चिट’ देने के आरोपों पर दी सफाई

July 28, 2025
sourav ganguly

गांगुली बोले: “आतंकवाद नहीं होना चाहिए, लेकिन खेल चलता रहना चाहिए” — भारत-पाक एशिया कप मैच पर विवाद के बीच बयान

July 28, 2025
nitin gadkari

ये क्या कह गए गडकरी? ‘सरकार निकम्मी होती है, लोग सब फ्री में चाहते हैं’

July 27, 2025
khabarganj.com

© 2025 Khabar Ganj

Navigate Site

  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • खेल
  • तकनीक
  • सैर सपाटा
  • फैक्ट चेक
  • मनोरंजन
  • अन्य

© 2025 Khabar Ganj