• About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Monday, January 26, 2026
  • Login
khabarganj.com
  • Home
  • देश-दुनिया
  • खेल
  • तकनीक
  • सैर सपाटा
  • क्राइम
  • फैक्ट चेक
  • मनोरंजन
  • अन्य
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • खेल
  • तकनीक
  • सैर सपाटा
  • क्राइम
  • फैक्ट चेक
  • मनोरंजन
  • अन्य
No Result
View All Result
khabarganj.com
No Result
View All Result
Home देश-दुनिया

भारत के 10 सबसे भ्रष्ट विभागों की सूची जारी, पुलिस और राजस्व विभाग शीर्ष पर

Khabar Ganj Desk by Khabar Ganj Desk
July 23, 2025
in देश-दुनिया
0
corruption

देश में भ्रष्टाचार को लेकर एक अहम रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें भारत के 10 सबसे भ्रष्ट माने जाने वाले सरकारी विभागों की सूची जारी की गई है। यह सूची जनता की शिकायतों, मीडिया रिपोर्टों, ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट और लोकपाल/लोकायुक्त जैसे निगरानी संस्थानों के आंकड़ों पर आधारित है। इस रिपोर्ट को राष्ट्रीय भ्रष्टाचार जांच ब्यूरो (NCIB) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किया है।

1. पुलिस विभाग
सबसे भ्रष्ट विभाग के रूप में पुलिस को सूची में पहले स्थान पर रखा गया है। पुलिस पर रिश्वत लेने, फर्जी केस दर्ज करने, प्राथमिकी दर्ज न करने, सड़क चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली, ज़मीन विवाद में पक्षपात और पीड़ित से न्याय के बदले पैसे मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

2. राजस्व विभाग
दूसरे स्थान पर राजस्व विभाग है, जिस पर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री, दाखिल-खारिज में हेराफेरी, नामांतरण और खतौनी जारी करने के लिए रिश्वत लेने के आरोप हैं।

3. नगर निगम/नगर पालिका
तीसरे स्थान पर नगर निगम और नगरपालिका विभाग को रखा गया है। इस विभाग पर भवन नक्शा पास कराने, सफाई व्यवस्था में लापरवाही, और अवैध निर्माण को नजरअंदाज कर रिश्वत लेकर उसे बढ़ावा देने के आरोप हैं।

Related Post

dog

‘किताब छोड़ो, कुत्ते गिनो!’ दिल्ली सरकार का तुगलकी फरमान; अब क्लास में नहीं, गली में ‘ड्यूटी’ देंगे शिक्षक?

December 29, 2025
pakistani woman-dhurandhar

पाकिस्तानी महिला पुलिस अधिकारी पर चढ़ा ‘F9LA’ का खुमार, ‘धुरंधर’ के गाने पर स्वैग देख लोग हुए दीवाने

December 29, 2025

“हम घटे हैं पर डटे हैं, हमारी रीढ़ आज भी सीधी है”- कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर खड़गे ने भरी हुंकार, केंद्र पर साधा निशाना

December 29, 2025

‘मैं बिहार से हूं…’: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले और बातों, दोनों से की UAE की बोलती बंद

December 12, 2025

4. ग्राम पंचायत व ब्लॉक स्तर
चौथे स्थान पर ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर के विभाग हैं। इन पर प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना, राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन और विधवा पेंशन जैसी योजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं।

5. बिजली विभाग
बिजली विभाग को इस सूची में पांचवां स्थान मिला है। मीटर रीडिंग में गड़बड़ी, फर्जी बिलिंग, कनेक्शन में देरी और रिश्वत के बिना खराब लाइनें न सुधारने की शिकायतें आम हैं।

Ad 2

6. परिवहन विभाग (RTO)
छठे स्थान पर आरटीओ यानी सड़क परिवहन विभाग है। इस पर ड्राइविंग लाइसेंस देने में बिना टेस्ट पास किए रिश्वत लेना, अनफिट वाहनों को फिटनेस सर्टिफिकेट देना और वाहन पंजीकरण में भ्रष्टाचार के आरोप हैं।

7. सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग
सातवें स्थान पर स्वास्थ्य विभाग है। दवा सप्लाई में घोटाले, डॉक्टरों की अनुपस्थिति, मरीजों को निजी अस्पताल रेफर करना और महंगी दवाएं लिखकर मेडिकल स्टोर से कमीशन लेने जैसे आरोप इसमें शामिल हैं।

8. शिक्षा विभाग
आठवें स्थान पर शिक्षा विभाग है। इस पर शिक्षक भर्ती घोटाले, स्कूलों में शिक्षकों की फर्जी उपस्थिति और निजी स्कूलों से सांठगांठ के आरोप लगे हैं।

9. आवास एवं शहरी विकास विभाग
नवां सबसे भ्रष्ट विभाग आवास एवं शहरी विकास विभाग को बताया गया है, जिस पर निर्माण कार्यों के ठेके और टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप हैं।

10. आयकर और जीएसटी विभाग
दसवां स्थान आयकर और जीएसटी विभाग को मिला है। इसमें अधिकारियों पर व्यापारियों से अवैध वसूली, फर्जी रिटर्न स्वीकार करने और छापों से बचाने के लिए पैसे लेने जैसे आरोप लगाए गए हैं।

बिचौलियों और नेताओं की भी भूमिका
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भ्रष्टाचार का स्तर हर राज्य और जिले में अलग-अलग हो सकता है। सिर्फ अधिकारी ही नहीं, कई बार बिचौलियों और स्थानीय नेताओं की मिलीभगत से रिश्वत की रकम 2 से 5 गुना तक बढ़ जाती है। इसमें एक हिस्सा संबंधित अधिकारी को और बाकी बिचौलियों को मिलता है।

Khabar Ganj Desk

Khabar Ganj Desk

Related Posts

dog
देश-दुनिया

‘किताब छोड़ो, कुत्ते गिनो!’ दिल्ली सरकार का तुगलकी फरमान; अब क्लास में नहीं, गली में ‘ड्यूटी’ देंगे शिक्षक?

by Khabar Ganj Desk
December 29, 2025
pakistani woman-dhurandhar
मनोरंजन

पाकिस्तानी महिला पुलिस अधिकारी पर चढ़ा ‘F9LA’ का खुमार, ‘धुरंधर’ के गाने पर स्वैग देख लोग हुए दीवाने

by Khabar Ganj Desk
December 29, 2025
mallikarjun kharge
देश-दुनिया

“हम घटे हैं पर डटे हैं, हमारी रीढ़ आज भी सीधी है”- कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर खड़गे ने भरी हुंकार, केंद्र पर साधा निशाना

by Khabar Ganj Desk
December 29, 2025
Next Post
anil-ambani

ED ने अनिल अंबानी से जुड़ी 35 जगहों पर मारे छापे, ₹3000 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग और Yes Bank घोटाले की जांच तेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

river-sea-city

बिना नदियों के भी ज़िंदगी की धारा बहती है: जानिए दुनिया के वो 8 देश जहां एक भी नदी नहीं है

July 29, 2025
dog

‘किताब छोड़ो, कुत्ते गिनो!’ दिल्ली सरकार का तुगलकी फरमान; अब क्लास में नहीं, गली में ‘ड्यूटी’ देंगे शिक्षक?

December 29, 2025
shadi kab hogi

“शादी कब होगी तुम्हारी?” तानों से तंग आकर युवक ने बुजुर्ग को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला; मॉर्निंग वॉक पर हुई वारदात

December 26, 2025
girl-woman

दिल्ली में हैरान करने वाला मामला: यौन सुख के लिए प्राइवेट पार्ट में बोतल डालने से लड़की की हालत गंभीर

July 4, 2025
dog

‘किताब छोड़ो, कुत्ते गिनो!’ दिल्ली सरकार का तुगलकी फरमान; अब क्लास में नहीं, गली में ‘ड्यूटी’ देंगे शिक्षक?

December 29, 2025
pakistani woman-dhurandhar

पाकिस्तानी महिला पुलिस अधिकारी पर चढ़ा ‘F9LA’ का खुमार, ‘धुरंधर’ के गाने पर स्वैग देख लोग हुए दीवाने

December 29, 2025
mallikarjun kharge

“हम घटे हैं पर डटे हैं, हमारी रीढ़ आज भी सीधी है”- कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर खड़गे ने भरी हुंकार, केंद्र पर साधा निशाना

December 29, 2025
vaibhav suryavanshi

‘मैं बिहार से हूं…’: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले और बातों, दोनों से की UAE की बोलती बंद

December 12, 2025
Khabarganj

© 2025 Khabar Ganj

Navigate Site

  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • खेल
  • तकनीक
  • सैर सपाटा
  • क्राइम
  • फैक्ट चेक
  • मनोरंजन
  • अन्य

© 2025 Khabar Ganj