• About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, March 13, 2026
  • Login
khabarganj.com
  • Home
  • देश-दुनिया
  • खेल
  • तकनीक
  • सैर सपाटा
  • क्राइम
  • फैक्ट चेक
  • मनोरंजन
  • अन्य
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • खेल
  • तकनीक
  • सैर सपाटा
  • क्राइम
  • फैक्ट चेक
  • मनोरंजन
  • अन्य
No Result
View All Result
khabarganj.com
No Result
View All Result
Home देश-दुनिया

मतदाता सूची गड़बड़ी व ‘वोट चोरी’ के खिलाफ विपक्ष का मार्च, पुलिस ने राहुल गांधी समेत कई सांसदों को हिरासत में लिया

Khabar Ganj Desk by Khabar Ganj Desk
August 11, 2025
in देश-दुनिया
0
rahul gandhi

बिहार में मतदाता सूची संशोधन और कथित ‘वोट चोरी’ के विरोध में विपक्षी सांसदों ने सोमवार को संसद से चुनाव आयोग तक मार्च निकाला, जिसे पुलिस ने संसद मार्ग पर रोक दिया और सभी को हिरासत में ले लिया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई विपक्षी दलों के सांसद शामिल थे।

मार्च के दौरान मीडिया ने राहुल गांधी से चुनाव आयोग द्वारा भेजे गए नोटिस पर प्रतिक्रिया पूछी। आयोग ने उनसे मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के आरोपों के समर्थन में सबूत और शपथपत्र देने को कहा है। इस पर राहुल गांधी ने कहा, “ये चुनाव आयोग का डेटा है, मेरा डेटा थोड़ी है जो मैं साइन करूं। हमने आपको ही दिया है, आप अपनी वेबसाइट पर डाल दीजिए, सबको पता लग जाएगा। ये सिर्फ बेंगलुरु में नहीं, देश के अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में हुआ है। चुनाव आयोग जानता है कि उसका डेटा फटेगा, इसलिए उसे कंट्रोल और छिपाने की कोशिश हो रही है।”

कर्नाटक की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए पत्र भेजा था, जिसमें कहा गया था कि वे सबूत पेश करें और शपथपत्र पर हस्ताक्षर करें, अन्यथा अपने बयान वापस लें और जनता को गुमराह करना बंद करें।

Ad 2

संसद मार्ग पर पीटीआई बिल्डिंग के पास लगाए गए बैरिकेड पर पुलिस ने मार्च रोक दिया, जिसके बाद कई सांसद सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, कांग्रेस सांसद संजना जाटव और जोठिमणि समेत कुछ महिला सांसद बैरिकेड पर चढ़कर चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगाने लगीं। पुलिस ने सभी को बसों में बैठाकर संसद मार्ग थाने ले जाया, जहां बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

Related Post

rahul-gandhi

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर संसद में गरमाई बहस: राहुल गांधी बोले – पाकिस्तान को चीन से मिल रही थी जंग की लाइव जानकारी, सरकार ने पायलट्स के हाथ बांध दिए

July 29, 2025

राहुल गांधी ने कहा कि यह लड़ाई राजनीतिक नहीं बल्कि संविधान बचाने की है। “यह लड़ाई ‘वन मैन, वन वोट’ के लिए है और हम एक साफ-सुथरी मतदाता सूची चाहते हैं।” उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक के एक विधानसभा क्षेत्र में उनकी पार्टी के रिसर्च में एक लाख से ज्यादा फर्जी वोट मिले हैं और चुनाव आयोग इस सच को छिपाने की कोशिश कर रहा है।

Tags: rahul gandhi
Khabar Ganj Desk

Khabar Ganj Desk

Related Posts

rahul-gandhi
देश-दुनिया

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर संसद में गरमाई बहस: राहुल गांधी बोले – पाकिस्तान को चीन से मिल रही थी जंग की लाइव जानकारी, सरकार ने पायलट्स के हाथ बांध दिए

by Khabar Ganj Desk
July 29, 2025
Next Post
dog

क्या कुत्तों को एक जगह से हटाने से उनकी आबादी और बढ़ जाती है? समझिए 'वैक्यूम इफ़ेक्ट' की सच्चाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

couple-1

लोन न चुकाने पर महिला को बंधक बनाया, पति से कहा– पैसा लाओ तभी जाएगी

July 30, 2025
cyber fraud

साइबर फ्रॉड का नया तरीका: बिना OTP बताए कैसे खाली हो रहे हैं बैंक खाते?

December 26, 2025
money

नोएडा में मृत महिला के खाते में ट्रांसफर हुई 1 अरब करोड़ से ज्यादा की राशि, इनकम टैक्स और पुलिस जांच में जुटे

August 5, 2025
corruption

भारत के 10 सबसे भ्रष्ट विभागों की सूची जारी, पुलिस और राजस्व विभाग शीर्ष पर

July 23, 2025
dog

‘किताब छोड़ो, कुत्ते गिनो!’ दिल्ली सरकार का तुगलकी फरमान; अब क्लास में नहीं, गली में ‘ड्यूटी’ देंगे शिक्षक?

December 29, 2025
pakistani woman-dhurandhar

पाकिस्तानी महिला पुलिस अधिकारी पर चढ़ा ‘F9LA’ का खुमार, ‘धुरंधर’ के गाने पर स्वैग देख लोग हुए दीवाने

December 29, 2025
mallikarjun kharge

“हम घटे हैं पर डटे हैं, हमारी रीढ़ आज भी सीधी है”- कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर खड़गे ने भरी हुंकार, केंद्र पर साधा निशाना

December 29, 2025
vaibhav suryavanshi

‘मैं बिहार से हूं…’: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले और बातों, दोनों से की UAE की बोलती बंद

December 12, 2025
Khabarganj

© 2025 Khabar Ganj

Navigate Site

  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • खेल
  • तकनीक
  • सैर सपाटा
  • क्राइम
  • फैक्ट चेक
  • मनोरंजन
  • अन्य

© 2025 Khabar Ganj