• About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, March 13, 2026
  • Login
khabarganj.com
  • Home
  • देश-दुनिया
  • खेल
  • तकनीक
  • सैर सपाटा
  • क्राइम
  • फैक्ट चेक
  • मनोरंजन
  • अन्य
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • खेल
  • तकनीक
  • सैर सपाटा
  • क्राइम
  • फैक्ट चेक
  • मनोरंजन
  • अन्य
No Result
View All Result
khabarganj.com
No Result
View All Result
Home देश-दुनिया

लोन न चुकाने पर महिला को बंधक बनाया, पति से कहा– पैसा लाओ तभी जाएगी

Khabar Ganj Desk by Khabar Ganj Desk
July 30, 2025
in देश-दुनिया
0
couple-1


झांसी — उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसने प्राइवेट लोन वसूली की हकीकत को उजागर कर दिया है। आरोप है कि किश्त न चुकाने पर एक महिला को बैंक कर्मियों ने बंधक बना लिया और करीब 5 घंटे तक बैंक में जबरन बैठाए रखा। मामला कोतवाली मोंठ क्षेत्र के बम्हरौली गांव का है, जहां एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी की यह हरकत चर्चा का विषय बन गई है।

पति की शिकायत पर डायल 112 पहुंची

पीड़िता सुनीता (काल्पनिक नाम) के पति अविनाश (काल्पनिक नाम) ने बताया कि उनकी पत्नी को सोमवार को बैंक बुलाया गया था। वहां जब यह पता चला कि कुछ किश्तें छूटी हैं, तो बैंक कर्मचारियों ने सुनीता को छोड़ने से इनकार कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि जब तक बकाया रकम जमा नहीं होगी, तब तक महिला नहीं जाएगी। सुनीता ने बार-बार अपनी असमर्थता जताई, लेकिन कर्मचारियों ने एक न सुनी। आखिरकार, अविनाश ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी।

पुलिस की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची, तो बैंक वालों के होश उड़ गए। पुलिस के सामने आनन-फानन में सुनीता को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस दोनों को कोतवाली मोंठ ले गई, जहां सुनीता ने लिखित में अपनी आपबीती दर्ज कराई।

महिला का आरोप: तीन किश्तों का पैसा एजेंट ने हड़प लिया

सुनीता का कहना है कि उन्होंने 40,000 रुपये का पर्सनल लोन लिया था, जिसकी मासिक किश्त 2,120 रुपये थी। अब तक वह 11 किश्तें चुका चुकी हैं, लेकिन बैंक रिकॉर्ड में सिर्फ 8 किश्तें ही दिखाई जा रही हैं। सुनीता का गंभीर आरोप है कि बैंक एजेंट कौशल और धर्मेंद्र ने उसकी तीन किश्तों का पैसा गबन कर लिया। इतना ही नहीं, सोमवार को बैंक का सीओ संजय यादव टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) से उनके घर आया और जबरन उन्हें और उनके पति को बैंक ले गया।

Related Post

dog

‘किताब छोड़ो, कुत्ते गिनो!’ दिल्ली सरकार का तुगलकी फरमान; अब क्लास में नहीं, गली में ‘ड्यूटी’ देंगे शिक्षक?

December 29, 2025
pakistani woman-dhurandhar

पाकिस्तानी महिला पुलिस अधिकारी पर चढ़ा ‘F9LA’ का खुमार, ‘धुरंधर’ के गाने पर स्वैग देख लोग हुए दीवाने

December 29, 2025

“हम घटे हैं पर डटे हैं, हमारी रीढ़ आज भी सीधी है”- कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर खड़गे ने भरी हुंकार, केंद्र पर साधा निशाना

December 29, 2025

‘मैं बिहार से हूं…’: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले और बातों, दोनों से की UAE की बोलती बंद

December 12, 2025
Ad 2

बैंक की सफाई: महिला खुद से बैठी थी, जबरन कुछ नहीं किया

वहीं बैंक का पक्ष कुछ और ही है। बैंक मैनेजर अनुज कुमार (निवासी कानपुर देहात) ने कहा कि महिला सात महीने से किश्त नहीं जमा कर रही थी, इसलिए उसे बुलाया गया था। उन्होंने दावा किया कि महिला अपने पति के साथ आई थी और खुद से बैंक में बैठी थी, किसी ने जबरदस्ती नहीं की।

कोतवाली पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, महिला की शिकायत और लगाए गए आरोपों की सत्यता जांची जा रही है। बैंक अधिकारियों और संबंधित एजेंटों से पूछताछ की जा रही है।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या प्राइवेट फाइनेंस कंपनियां लोन वसूली के नाम पर आम लोगों को डराने-धमकाने की पुरानी राह पर लौट रही हैं? पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी, लेकिन इस तरह की घटनाएं निश्चित रूप से भरोसे को गहरा झटका देती हैं।

Khabar Ganj Desk

Khabar Ganj Desk

Related Posts

dog
देश-दुनिया

‘किताब छोड़ो, कुत्ते गिनो!’ दिल्ली सरकार का तुगलकी फरमान; अब क्लास में नहीं, गली में ‘ड्यूटी’ देंगे शिक्षक?

by Khabar Ganj Desk
December 29, 2025
pakistani woman-dhurandhar
मनोरंजन

पाकिस्तानी महिला पुलिस अधिकारी पर चढ़ा ‘F9LA’ का खुमार, ‘धुरंधर’ के गाने पर स्वैग देख लोग हुए दीवाने

by Khabar Ganj Desk
December 29, 2025
mallikarjun kharge
देश-दुनिया

“हम घटे हैं पर डटे हैं, हमारी रीढ़ आज भी सीधी है”- कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर खड़गे ने भरी हुंकार, केंद्र पर साधा निशाना

by Khabar Ganj Desk
December 29, 2025
Next Post
foldable iphone

भारत बना अमेरिका को स्मार्टफोन सप्लाई करने वाला सबसे बड़ा देश, चीन को पछाड़ा; एप्पल की बड़ी भूमिका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

couple-1

लोन न चुकाने पर महिला को बंधक बनाया, पति से कहा– पैसा लाओ तभी जाएगी

July 30, 2025
cyber fraud

साइबर फ्रॉड का नया तरीका: बिना OTP बताए कैसे खाली हो रहे हैं बैंक खाते?

December 26, 2025
money

नोएडा में मृत महिला के खाते में ट्रांसफर हुई 1 अरब करोड़ से ज्यादा की राशि, इनकम टैक्स और पुलिस जांच में जुटे

August 5, 2025
corruption

भारत के 10 सबसे भ्रष्ट विभागों की सूची जारी, पुलिस और राजस्व विभाग शीर्ष पर

July 23, 2025
dog

‘किताब छोड़ो, कुत्ते गिनो!’ दिल्ली सरकार का तुगलकी फरमान; अब क्लास में नहीं, गली में ‘ड्यूटी’ देंगे शिक्षक?

December 29, 2025
pakistani woman-dhurandhar

पाकिस्तानी महिला पुलिस अधिकारी पर चढ़ा ‘F9LA’ का खुमार, ‘धुरंधर’ के गाने पर स्वैग देख लोग हुए दीवाने

December 29, 2025
mallikarjun kharge

“हम घटे हैं पर डटे हैं, हमारी रीढ़ आज भी सीधी है”- कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर खड़गे ने भरी हुंकार, केंद्र पर साधा निशाना

December 29, 2025
vaibhav suryavanshi

‘मैं बिहार से हूं…’: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले और बातों, दोनों से की UAE की बोलती बंद

December 12, 2025
Khabarganj

© 2025 Khabar Ganj

Navigate Site

  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • खेल
  • तकनीक
  • सैर सपाटा
  • क्राइम
  • फैक्ट चेक
  • मनोरंजन
  • अन्य

© 2025 Khabar Ganj