• About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, March 13, 2026
  • Login
khabarganj.com
  • Home
  • देश-दुनिया
  • खेल
  • तकनीक
  • सैर सपाटा
  • क्राइम
  • फैक्ट चेक
  • मनोरंजन
  • अन्य
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • खेल
  • तकनीक
  • सैर सपाटा
  • क्राइम
  • फैक्ट चेक
  • मनोरंजन
  • अन्य
No Result
View All Result
khabarganj.com
No Result
View All Result
Home खेल

एशिया कप 2025 में पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, जानिए क्यों सरकार की रणनीति से बदला बीसीसीआई का रुख

Khabar Ganj Desk by Khabar Ganj Desk
July 29, 2025
in खेल
0
asia-cup-cricket

Related Post

sourav ganguly

गांगुली बोले: “आतंकवाद नहीं होना चाहिए, लेकिन खेल चलता रहना चाहिए” — भारत-पाक एशिया कप मैच पर विवाद के बीच बयान

July 28, 2025

नई दिल्ली — एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को संभावित मुकाबले की आधिकारिक घोषणा ने राजनीतिक और खेल दोनों हलकों में बहस छेड़ दी है। गली-मोहल्लों से लेकर संसद तक, यह सवाल उठ रहा है कि हालिया तनाव के बावजूद बीसीसीआई ने टूर्नामेंट में खेलने के लिए हामी क्यों भरी? इसका जवाब सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि भारत की 2036 ओलंपिक की मेजबानी से जुड़ा है।

एसीसी की बैठक में हुआ फैसला

24 जुलाई को ढाका में हुई एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) की बैठक में एशिया कप 2025 के कार्यक्रम को मंजूरी दी गई। अध्यक्ष मोहसिन नकवी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने वीडियो कॉल के जरिए हिस्सा लिया। भारत ने बांग्लादेश की राजनीतिक स्थिति को देखते हुए व्यक्तिगत तौर पर प्रतिनिधि भेजने से इनकार कर दिया था।

घोषित कार्यक्रम के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला 14 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के प्रारूप को देखते हुए भारत-पाकिस्तान के बीच तीन बार आमना-सामना होने की संभावना जताई जा रही है — ग्रुप स्टेज, सुपर-फोर और फाइनल में।

सरकार की बड़ी रणनीति

भारत और पाकिस्तान के बीच किसी द्विपक्षीय श्रृंखला का आयोजन पिछले एक दशक से नहीं हुआ है। हालांकि, भारत ने कभी बहुपक्षीय टूर्नामेंटों में पाकिस्तान से खेलने से मना नहीं किया। सूत्रों का कहना है कि 2036 ओलंपिक की मेजबानी हासिल करने के लिए भारत को यह दिखाना होगा कि वह खेल के मैदान में राजनीतिक मतभेदों को अलग रख सकता है। यही कारण है कि पाकिस्तान के खिलाफ खेलने को लेकर आपत्ति नहीं जताई गई।

सरकार ने हाल ही में पाकिस्तान की हॉकी टीमों को भारत में होने वाले जूनियर वर्ल्ड कप और एशिया कप में हिस्सा लेने की अनुमति दी है। इससे यह संकेत मिलता है कि कूटनीतिक रणनीति के तहत भारत पाकिस्तान के साथ सीमित खेल संबंध बनाए रखना चाहता है।

Ad 2

संसद से लेकर सियासत तक विरोध

हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले और भारत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जवाबी कार्रवाई के बाद दोनों देशों के संबंध बेहद तनावपूर्ण हैं। ऐसे माहौल में संसद में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तीखा विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा, “जिसकी अंतरात्मा जिंदा है वह पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच नहीं देख सकते।”

खेल मंत्रालय और बीसीसीआई का दायरा

खेल मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि बीसीसीआई खेल विधेयक के तहत नहीं आता, इसलिए मंत्रालय क्रिकेट मैचों में सीधा दखल नहीं दे सकता। वहीं हॉकी जैसे खेल मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि अगर सरकार चाहे तो हॉकी प्रतियोगिताओं में पाकिस्तान की भागीदारी को रोका जा सकता था — जो नहीं किया गया।

एशिया कप का फॉर्मेट और संभावित टकराव

इस बार टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में होगा ताकि अगले साल भारत में होने वाले T20 विश्व कप की तैयारी की जा सके। भारत-पाकिस्तान ग्रुप मुकाबले के बाद सुपर-फोर में भी टकराव संभव है, और अगर दोनों टीमें शीर्ष पर रहीं तो फाइनल में तीसरी बार आमना-सामना होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा, हालांकि स्थानों की घोषणा अभी नहीं हुई है।

बीसीसीआई का पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का फैसला सिर्फ क्रिकेट का नहीं, बल्कि कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय रणनीति का हिस्सा है। भारत की नजर 2036 ओलंपिक की मेजबानी पर है, और इस दिशा में यह एक अहम कदम माना जा सकता है।

Tags: Asia Cup
Khabar Ganj Desk

Khabar Ganj Desk

Related Posts

sourav ganguly
खेल

गांगुली बोले: “आतंकवाद नहीं होना चाहिए, लेकिन खेल चलता रहना चाहिए” — भारत-पाक एशिया कप मैच पर विवाद के बीच बयान

by Khabar Ganj Desk
July 28, 2025
Next Post
lassi yuddh

बागपत के 'चाट युद्ध' के बाद मथुरा में 'लस्सी युद्ध': दुकानदारों में लाठी-डंडों से भिड़ंत, महिला घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

couple-1

लोन न चुकाने पर महिला को बंधक बनाया, पति से कहा– पैसा लाओ तभी जाएगी

July 30, 2025
cyber fraud

साइबर फ्रॉड का नया तरीका: बिना OTP बताए कैसे खाली हो रहे हैं बैंक खाते?

December 26, 2025
money

नोएडा में मृत महिला के खाते में ट्रांसफर हुई 1 अरब करोड़ से ज्यादा की राशि, इनकम टैक्स और पुलिस जांच में जुटे

August 5, 2025
corruption

भारत के 10 सबसे भ्रष्ट विभागों की सूची जारी, पुलिस और राजस्व विभाग शीर्ष पर

July 23, 2025
dog

‘किताब छोड़ो, कुत्ते गिनो!’ दिल्ली सरकार का तुगलकी फरमान; अब क्लास में नहीं, गली में ‘ड्यूटी’ देंगे शिक्षक?

December 29, 2025
pakistani woman-dhurandhar

पाकिस्तानी महिला पुलिस अधिकारी पर चढ़ा ‘F9LA’ का खुमार, ‘धुरंधर’ के गाने पर स्वैग देख लोग हुए दीवाने

December 29, 2025
mallikarjun kharge

“हम घटे हैं पर डटे हैं, हमारी रीढ़ आज भी सीधी है”- कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर खड़गे ने भरी हुंकार, केंद्र पर साधा निशाना

December 29, 2025
vaibhav suryavanshi

‘मैं बिहार से हूं…’: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले और बातों, दोनों से की UAE की बोलती बंद

December 12, 2025
Khabarganj

© 2025 Khabar Ganj

Navigate Site

  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • खेल
  • तकनीक
  • सैर सपाटा
  • क्राइम
  • फैक्ट चेक
  • मनोरंजन
  • अन्य

© 2025 Khabar Ganj