• About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, March 13, 2026
  • Login
khabarganj.com
  • Home
  • देश-दुनिया
  • खेल
  • तकनीक
  • सैर सपाटा
  • क्राइम
  • फैक्ट चेक
  • मनोरंजन
  • अन्य
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • खेल
  • तकनीक
  • सैर सपाटा
  • क्राइम
  • फैक्ट चेक
  • मनोरंजन
  • अन्य
No Result
View All Result
khabarganj.com
No Result
View All Result
Home खेल

शुभमन गिल की सुनामी में बहा इंग्लैंड — बना सबसे बड़ा स्कोर, टूटे दर्जनों रिकॉर्ड!

Khabar Ganj Desk by Khabar Ganj Desk
July 4, 2025
in खेल
0
shubman-gill

Related Post

No Content Available

बर्मिंघम — भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट में पहली पारी में 587 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करते हुए न केवल मैच में पकड़ मजबूत की, बल्कि कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के केंद्र में रहे भारतीय कप्तान शुभमन गिल, जिन्होंने 269 रनों की अविस्मरणीय पारी खेली। यह किसी भारतीय कप्तान द्वारा टेस्ट में खेला गया सबसे बड़ा स्कोर है।

शुभमन गिल का बल्ला बोला, कई दिग्गजों के रिकॉर्ड गिरे

25 वर्षीय शुभमन गिल ने दो दिन तक चली अपनी पारी में 269 रन बनाकर विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। वे:

Ad 2
  • दो फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। उन्होंने 23 की उम्र में वनडे में और अब 25 की उम्र में टेस्ट में डबल सेंचुरी लगाई।
  • इंग्लैंड में सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर बनाने वाले भारतीय बने, तोड़ते हुए सुनील गावस्कर का 221 रनों का रिकॉर्ड जो 1979 में द ओवल में बना था।
  • एशिया के बाहर सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर बनाने वाले भारतीय भी बन गए, तोड़ते हुए सचिन तेंदुलकर का 241 रन का रिकॉर्ड (सिडनी, 2004)।
  • भारतीय कप्तान द्वारा टेस्ट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने। पिछला रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था (254 रन नाबाद, पुणे 2019)।
  • एशियन कप्तान द्वारा एशिया के बाहर सबसे बड़ा स्कोर बनाकर श्रीलंका के मारवान अटापट्टू (249 रन) को पीछे छोड़ा।

कई ऐतिहासिक आंकड़ों की बराबरी या पीछे छोड़ा

  • गिल इंग्लैंड में भारतीय कप्तान के रूप में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बने, पिछला रिकॉर्ड मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम था (179 रन, 1990, मैनचेस्टर)।
  • वे इंग्लैंड में विदेशी कप्तानों द्वारा बनाए गए तीसरे सबसे बड़े स्कोर वाले खिलाड़ी बन गए, साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (259 रन, लॉर्ड्स) को पछाड़ते हुए।
  • भारत के बाहर 250+ रन बनाने वाले वे तीसरे भारतीय बने, वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बाद।
  • यह उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर भी है। उन्होंने 2018 में तमिलनाडु के खिलाफ 268 रन बनाए थे।

टीम इंडिया का सामूहिक प्रदर्शन भी शानदार

  • भारत ने 18 साल बाद इंग्लैंड में 550 से ज्यादा रन बनाए, पिछली बार 2007 में द ओवल में 664 रन बनाए थे।
  • यह स्कोर इंग्लैंड में भारत का चौथा सबसे बड़ा टेस्ट स्कोर भी है।
  • 5 विकेट गिरने के बाद भारत का अब तक का सर्वोच्च स्कोर (376 रन) रहा।
  • कप्तान गिल और रवींद्र जडेजा के बीच छठे विकेट के लिए 203 रन की साझेदारी हुई, जो इंग्लैंड में भारत की सर्वश्रेष्ठ साझेदारियों में से एक है।
  • जडेजा की यह इंग्लैंड में दूसरी डबल सेंचुरी साझेदारी रही। इससे पहले 2022 में ऋषभ पंत के साथ 222 रन जोड़े थे।
  • SENA देशों में रवींद्र जडेजा का यह 8वां 50+ स्कोर रहा, इस सूची में वे एमएस धोनी (10 बार) के बाद दूसरे स्थान पर हैं।
  • शुभमन गिल ने 2025 में सबसे ज्यादा शतक (4) लगाकर वेस्टइंडीज के कीसी कार्टी और इंग्लैंड के बेन डकेट को पीछे छोड़ा।

ऐतिहासिक जोड़

  • 22 साल बाद इंग्लैंड में किसी भारतीय ने टेस्ट दोहरा शतक लगाया। पिछली बार राहुल द्रविड़ ने 2002 में 217 रन बनाए थे।
  • SENA देशों में 20 साल बाद किसी भारतीय का दोहरा शतक आया। 2004 में सचिन तेंदुलकर ने 241 रन बनाए थे।
  • पहली बार भारत ने एक ही टेस्ट इनिंग में छठे और सातवें विकेट पर 100+ रन की साझेदारी की। गिल-जडेजा और गिल-वॉशिंगटन सुंदर की साझेदारियां ऐतिहासिक रहीं।
  • 16 साल बाद टीम इंडिया ने लगातार तीन पारियों में 350+ रन बनाए हैं।

इस ऐतिहासिक पारी ने भारत को मैच में निर्णायक स्थिति में पहुंचा दिया है। शुभमन गिल का यह प्रदर्शन न केवल व्यक्तिगत रूप से बल्कि भारतीय क्रिकेट के इतिहास में भी सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है।

Tags: शुभमन गिल
Khabar Ganj Desk

Khabar Ganj Desk

Related Posts

No Content Available
Next Post
girl-woman

दिल्ली में हैरान करने वाला मामला: यौन सुख के लिए प्राइवेट पार्ट में बोतल डालने से लड़की की हालत गंभीर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recommended

couple-1

लोन न चुकाने पर महिला को बंधक बनाया, पति से कहा– पैसा लाओ तभी जाएगी

July 30, 2025
cyber fraud

साइबर फ्रॉड का नया तरीका: बिना OTP बताए कैसे खाली हो रहे हैं बैंक खाते?

December 26, 2025
money

नोएडा में मृत महिला के खाते में ट्रांसफर हुई 1 अरब करोड़ से ज्यादा की राशि, इनकम टैक्स और पुलिस जांच में जुटे

August 5, 2025
corruption

भारत के 10 सबसे भ्रष्ट विभागों की सूची जारी, पुलिस और राजस्व विभाग शीर्ष पर

July 23, 2025
dog

‘किताब छोड़ो, कुत्ते गिनो!’ दिल्ली सरकार का तुगलकी फरमान; अब क्लास में नहीं, गली में ‘ड्यूटी’ देंगे शिक्षक?

December 29, 2025
pakistani woman-dhurandhar

पाकिस्तानी महिला पुलिस अधिकारी पर चढ़ा ‘F9LA’ का खुमार, ‘धुरंधर’ के गाने पर स्वैग देख लोग हुए दीवाने

December 29, 2025
mallikarjun kharge

“हम घटे हैं पर डटे हैं, हमारी रीढ़ आज भी सीधी है”- कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर खड़गे ने भरी हुंकार, केंद्र पर साधा निशाना

December 29, 2025
vaibhav suryavanshi

‘मैं बिहार से हूं…’: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले और बातों, दोनों से की UAE की बोलती बंद

December 12, 2025
Khabarganj

© 2025 Khabar Ganj

Navigate Site

  • About
  • Contact
  • Home
  • Privacy Policy

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • देश-दुनिया
  • खेल
  • तकनीक
  • सैर सपाटा
  • क्राइम
  • फैक्ट चेक
  • मनोरंजन
  • अन्य

© 2025 Khabar Ganj